टॉप न्यूज़

सुकमा में 10.7 किलो गांजा जब्त:तेलंगाना के 2 तस्कर गिरफ्तार; वाहन जांच के दौरान पकड़े गए आरोपी




सुकमा जिले में पुलिस के विशेष अभियान “आगाज” के तहत कोंटा पुलिस ने 10.700 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा के मलकानगिरी से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ के रास्ते तेलंगाना ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10.700 किलो गांजा, जिसकी कीमत करीब 5.35 लाख रुपए है, जब्त किया। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की गई होंडा एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की गई। कुल जब्त संपत्ति की कीमत 6.73 लाख रुपए बताई गई है। वाहन जांच के दौरान पकड़े गए आरोपी एसपी मयंक गुर्जर के निर्देश पर 16 जुलाई को कृष्णा मंदिर चौक-ढोढरा मार्ग पर वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर एक बोरी में 10.700 किलो गांजा मिला। मलकानगिरी से खरीदकर तेलंगाना ले जा रहे थे गांजा पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान अमीन बसीर शाह (39) और वी. नरेश (22), दोनों निवासी रंगा रेड्डी (तेलंगाना), के रूप में बताई। उन्होंने बताया कि गांजा ओडिशा के मलकानगिरी से खरीदकर तेलंगाना में बेचने के लिए ले जा रहे थे। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज इस मामले में कोंटा थाना में अपराध क्रमांक 20/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख)(2)(ख) के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। एसपी की अपील एसपी मयंक गुर्जर ने कहा कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए “आगाज़” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button