टॉप न्यूज़

लाखों के कोयला घोटाला में ड्राइवर गिरफ्तार:हिर्री पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा, तीन महीने से फरार चल रहा था




बिलासपुर जिले के ब्रज आयरन एंड स्टील लिमिटेड कंपनी डिघोरा में लाखों के कोयला घोटाला मामले में फरार चल रहे ड्राइवर को हिर्री पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। यह ड्राइवर पिछले तीन महीने से फरार था। हिर्री टीआई दामोदर प्रसाद मिश्रा ने बताया कि इस प्रकरण में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक, मैनेजर सहित पांच लोग पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पेंड्रा निवासी आशीष केशरी ने हिर्री पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि वे कोयला परिवहन का काम करते हैं। उन्होंने एसईसीएल रामपुर की कोयला खदान से वाहन क्रमांक सीजी 12 एस 8901 और सीजी 04 एचएक्स 4888 में उच्च गुणवत्ता (जी-6, 5500-5800 जीसीव्ही) का कोयला लोड कराया था। लैब टेस्ट में कम गुणवत्ता का निकला कोयला यह कोयला ब्रज आयरन एंड स्टील लिमिटेड कंपनी डिघोरा भेजा गया था। प्लांट में पहुंचने पर केमिस्ट द्वारा लैब परीक्षण किया गया, जिसमें ट्रेलरों में आया कोयला 4203 और 4220 जीसीव्ही का निकला, जो कि कम गुणवत्ता का था। इसके बाद कोयले की अफरा-तफरी के आरोप में अपराध दर्ज किया गया। सिंगरौली का है ड्राइवर प्रकरण में शामिल आरोपी वाहन क्रमांक सीजी 12 एस 8901 का चालक बृजेश जायसवाल निवासी देऊघर, थाना जियावन, जिला सिंगरौली, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button