बाइक से बोरी में 280 पौवा अंग्रेजी शराब की तस्करी:कोंडागांव में अवैध शराब के साथ 3 गिरफ्तार, 1.32 लाख का सामान जब्त

![]()
कोंडागांव पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 50.400 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। जब्त शराब की कीमत करीब 42 हजार रुपए है। शराब के साथ बाइक और मोबाइल समेत कुल 1 लाख 32 हजार रुपए का सामान जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक 27 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो लोग बाइक CG 27 S 1740 से अंग्रेजी शराब लेकर बड़े कनेरा रोड बायपास स्थित शिव मंदिर के पास पहुंचने वाले हैं। वे यहां शराब बिक्री के लिए लाने वाले थे। सूचना मिलते ही कोंडागांव थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली गई। बाइक की सीट के बीच छिपाई थी शराब तलाशी के दौरान बाइक की बीच वाली सीट पर रखी प्लास्टिक बोरी मिली। बोरी खोलने पर उसमें 280 नग पौवा अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सामने आए अन्य नाम पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। उनके मेमोरेण्डम कथन के आधार पर शराब को बाहर से लाकर बिक्री के लिए डंप करने में सहयोग करने वाले अन्य लोगों की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने राजा सोनी उर्फ रूपेश सोनी (24), निवासी विकासनगर कोंडागांव; संजय सिंह (39), निवासी डीएनके आईआरएस कॉलोनी कोंडागांव और मनवीर कोर्राम (25), निवासी भिरावण्ड, थाना मांझीपारा को गिरफ्तार किया। आबकारी एक्ट में मामला दर्ज तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कोंडागांव में अपराध क्रमांक 266/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। 1.32 लाख का सामान जब्त पुलिस के अनुसार जब्त सामान में 50.400 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब (42 हजार रुपए), एक मोबाइल (10 हजार रुपए) और मोटरसाइकिल CG 27 S 1740 (80 हजार रुपए) शामिल है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 32 हजार रुपए है।
Source link




