टॉप न्यूज़

रायपुर में 1.20 करोड़ का गांजा जब्त:मशीनों के बीच 191 किलो छिपाकर ले जा रहे थे बाप–बेटे, लाभांडी में घेराबंदी करके पुलिस ने पकड़ा




रायपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 191.525 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। अंतरराज्यीय तस्करी के इस मामले में पुलिस ने रिश्ते में पिता-पुत्र दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ओडिशा से नागपुर गांजा की खेप लेकर जा रहे थे। बरामद गांजा, ट्रक और अन्य सामान की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपियों का नाम मोहम्मद लाल (36) और उसके बेटे मोहम्मद रूस्तम (19) बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और तेलीबांधा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस को 4 अगस्त को सूचना मिली थी कि मंदिरहसौद की ओर से रायपुर आ रहे एक 6 चक्का अशोक लीलैंड ट्रक में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर लाभांडी स्थित अग्रसेन धाम के पास सर्विस रोड पर नाकेबंदी की गई। संदिग्ध ट्रक को रोककर जब तलाशी ली गई तो शुरुआत में कुछ नहीं मिला, क्योंकि ट्रक में भारी मशीनरी लोड थी। लेकिन गहन जांच में मशीनों के नीचे और बीच में छिपाकर रखी गई 7 बोरियों से 191.525 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद लाल (36) और उसके बेटे मोहम्मद रूस्तम (19) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से बिहार के निवासी हैं और वर्तमान में पश्चिम बंगाल में रह रहे थे। ट्रांसपोर्ट व्यवसाय की आड़ में गांजे की तस्करी पूछताछ में सामने आया कि मोहम्मद लाल पिछले 25 वर्षों से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़ा है और इसी की आड़ में ओडिशा से नागपुर तक गांजे की तस्करी करता था। पुलिस ने बताया कि इस नेटवर्क पर पिछले एक महीने से तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र के जरिए नजर रखी जा रही थी। आरोपियों के खिलाफ तेलीबांधा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की एंड-टू-एंड जांच कर रही है। 5.22 करोड़ का गांजा पकड़ चुकी पुलिस रायपुर कमिश्नरेट पुलिस के अनुसार, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट अब तक एनडीपीएस एक्ट के 62 मामलों में 152 आरोपियों को गिरफ्तार कर 5.22 करोड़ रुपए से अधिक के मादक पदार्थ और अन्य सामग्री जब्त कर चुकी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button