टॉप न्यूज़

खनिज विभाग, तहसील प्रशासन का रेत तस्करों पर दोहरा प्रहार:कोरबा में 4 ट्रैक्टर जब्त, 100 ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण पकड़ा, जांच शुरू




कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खनिज विभाग और तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग स्थानों से चार ट्रैक्टर और लगभग 100 ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण जब्त किया गया है। खनिज उड़नदस्ता दल ने करतला में अवैध मिट्टी परिवहन करते एक ट्रैक्टर को पकड़ा। वहीं विजयनगर और मुंगाडीह में रेत का अवैध परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टर जब्त किए गए। सभी वाहनों को करतला और दीपका थाना की रिमांड में रखा गया है। वैध रेत भंडारणों का भी किया औचक निरीक्षण टीम ने कुदमुरा, कसरेंगा, धवईपुर, चुईया, छुरीखुर्द, गीतारी और बरबसपुर के स्वीकृत रेत भंडारण स्थलों का निरीक्षण कर संचालकों को नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। 100 ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण जब्त पाली-उपरोड़ा विकासखंड के पसान अंतर्गत कोटमर्रा में तहसीलदार वीरेंद्र श्याम ने कार्रवाई करते हुए सुभाष अग्रवाल द्वारा बिना अनुमति किए गए करीब 100 ट्रैक्टर रेत के भंडारण को जब्त कर पंचनामा बनाया। मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन पहुंचने से पहले जेसीबी हटाई गई कार्रवाई के दौरान भंडारण स्थल से एक जेसीबी मशीन गायब मिली। प्रशासन यह पता लगा रहा है कि जेसीबी किसकी थी और किसके निर्देश पर वहां से हटाई गई। अभियान रहेगा जारी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ खान एवं खनिज अधिनियम के तहत भारी जुर्माना और एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button