टॉप न्यूज़

सोन नदी के पुल से उफनती नदी में छलांग:चिचगोहना में स्टंट वीडियो वायरल, पुलिस ने परिजनों को दी हिदायत




छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में लगातार बारिश से सोन नदी उफान पर है। इसी बीच चिच-गोहना गांव में सोन नदी के पुल से उफनती नदी में बच्चों और युवाओं के छलांग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ बच्चे और युवा तेज बहाव के बीच पुल से नदी में कूदकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी को संबंधित बच्चों और उनके परिजनों को समझाइश देने और जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। नदी में स्टंट करने वाले बच्चों और परिजनों को पुलिस ने समझाया इसके बाद सिवनी चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम चिच-गोहना गांव पहुंची। पुलिस ने सरपंच की मौजूदगी में नदी में कूदने वाले बच्चों और उनके माता-पिता को बुलाया। उन्हें समझाया गया कि उफनती नदी में इस तरह कूदना जानलेवा हो सकता है। पुलिस ने अभिभावकों को भी अपने बच्चों पर नजर रखने और उन्हें नदी या अन्य खतरनाक जगहों पर जाने से रोकने की हिदायत दी। सरपंच और कोटवार को भी ऐसी घटनाओं पर नजर रखने के लिए कहा गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने या मनोरंजन के लिए अपनी जान जोखिम में न डालें। बारिश के दौरान उफनती नदियों और नालों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button