टॉप न्यूज़

रायपुर में सूदखोरों से परेशान महिला ने खाया जहर:हालत गंभीर, सुसाइड नोट में लिखे परेशान करने वालों के नाम; पुलिस ने शुरू की जांच




राजधानी रायपुर में ब्याज की रकम को लेकर कथित प्रताड़ना से परेशान एक महिला के जहर खाने का मामला सामने आया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मौदहापारा थाना क्षेत्र का मामला है। जानकारी के मुताबिक, मौदहापारा की रहने वाली रजिया बेगम ने जहर खा लिया। परिवार वालों का कहना है कि रजिया पिछले कई वर्षों से ब्याज की रकम चुका रही थी। इसके बावजूद कुछ लोग कथित तौर पर उसके घर पहुंचकर पैसों को लेकर दबाव बनाते और परेशान करते थे। परिजनों के मुताबिक, लगातार हो रही इस कथित प्रताड़ना के कारण महिला मानसिक रूप से परेशान थी। जहर खाने से पहले लिखा सुसाइड नोट परिजनों के अनुसार, महिला ने जहर खाने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें कथित तौर पर उन लोगों के नाम दर्ज हैं, जिनसे वह परेशान थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला से करीब 6 तोला सोना लेने के बाद भी उसे लगातार परेशान किया जा रहा था। हालांकि, सुसाइड नोट और परिजनों के आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी जहर खाने के बाद रजिया की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए भर्ती कर लिया। फिलहाल मेकाहारा में उसका इलाज जारी है और डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं। सुसाइड नोट और लेन-देन की जांच घटना की सूचना मिलने के बाद मौदहापारा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस सुसाइड नोट में दर्ज नामों और महिला को कथित तौर पर परेशान किए जाने के आरोपों की पड़ताल कर रही है। इसके साथ ही ब्याज की रकम, 6 तोला सोना और संबंधित पैसों के लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है। ब्याजखोरों पर स्थानीय लोगों ने जादू टोना करने का आरोप भी लगाया है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button