टॉप न्यूज़

बिलासपुर में गर्लफ्रेंड ने गला दबाकर मार डाला:नशे में प्रेमिका का दबा रहा था गला,विरोध कर खुद घोंट दी गला,लाश बाड़ी में छोड़कर फरार




छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गर्लफ्रेंड ने अपने शादीशुदा प्रेमी की गला दबाकर उसकी हत्या कर दी, जिसके बाद लाश को बाड़ी में छोड़कर फरार हो गई। युवक के परिजन शाम को घर पहुंचे तब उसकी लाश बाड़ी में मिली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है। ग्राम कौड़िया का रहने वाला चंद्रप्रकाश पटेल (28) खेती-किसानी करता था। उसके पिता का नाम स्व. नान दाऊ पटेल था। चंद्रप्रकाश शादीशुदा था और उसके चार बच्चे भी हैं। बुधवार को परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे, जबकि चंद्रप्रकाश घर पर ही था। शाम को जब परिजन वापस लौटे तो घर के पीछे बाड़ी में चंद्रप्रकाश का शव मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। शादीशुदा युवक के साथ अवैध संबंध पुलिस ने मौके पर जिला मुख्यालय से सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया। जांच के दौरान पुलिस को मृतक और दर्राभाठा निवासी उर्वसी दास महंत के बीच प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली। प्रारंभिक जांच में मृतक के एक बच्चे ने उस युवती के दोपहर में घर आने की जानकारी भी दी थी। इसी संदेह के आधार पर पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरूआत में वह गोलमोल जवाब देती रही। शराब के नशे में था युवक, पीएम रिपोर्ट में गला दबाने की पुष्टि इस बीच पुलिस शव के पीएम रिपोर्ट का इंतजार करती रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से युवक की मौत की पुष्टि होने पर पुलिस ने युवती से फिर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी युवती ने बताया कि घटना के दिन वह अपनी स्कूटी से चंद्रप्रकाश के घर गई थी। उस समय चंद्रप्रकाश शराब के नशे में था। उसने महिला पर इधर-उधर घूमने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। युवती बोली- मैं नहीं मारती तो वो मार देता
आरोपी युवती के अनुसार, विवाद के दौरान चंद्रप्रकाश ने उसका गला दबाना शुरू कर दिया। जिस पर खुद को बचाने के लिए उसने भी चंद्रप्रकाश का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने शव को घर की कोला-बाड़ी में लिटाया और अपनी स्कूटी से मौके से फरार हो गई। उसने पुलिस को बताया कि वह युवक को नहीं मारती तो वो मुझे मार देता।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button