टॉप न्यूज़

बिजली सुधारते समय करंट लगने से युवक की मौत:गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में घर की बाड़ी में हुआ हादसा, पुलिस जांच जारी




गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम अंधियारखोह में बिजली का कनेक्शन सुधारने के दौरान करंट लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, अंधियारखोह निवासी मनोहर सिंह सर्राटी अपने घर के पीछे बाड़ी में लगे लाइट के कनेक्शन की खराबी को स्वयं ठीक कर रहे थे। इसी दौरान उनका हाथ गलती से चालू बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। ग्रामीण पहुंचे, लेकिन नहीं बच सकी जान चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस और बिजली विभाग को दी गई। पुलिस ने शुरू की कार्रवाई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन की अपील प्रशासन और बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में बिजली से जुड़ी किसी भी खराबी को स्वयं ठीक करने का प्रयास न करें। किसी भी तकनीकी समस्या की जानकारी अधिकृत लाइनमैन या प्रशिक्षित इलेक्ट्रीशियन को दें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button