टॉप न्यूज़

रायपुर में ब्रिज से गिरा ट्रक…VIDEO:संतोषी नगर के पास हादसा: डिवाइडर से टकराकर 15 फीट नीचे गिरा ट्रक, कार को भी मारी टक्कर; जनहानि नहीं




राजधानी रायपुर के संतोषी नगर ब्रिज के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेलीबांधा से आमानाका की ओर जा रहा ट्रक (RJ 31 GB 3122) अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और करीब 15 फीट नीचे जा गिरा। हादसे के दौरान ट्रक ने एक कार को भी टक्कर मार दी। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था चालक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था। संतोषी नगर ब्रिज के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे ट्रक पहले डिवाइडर से टकराया और फिर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे के दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस पहुंची मौके पर ट्रक की चपेट में आने से कार (CG 04 MA 3271) भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। कुछ देर तक इस मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार या वाहन का नियंत्रण बिगड़ना माना जा रहा है। पुलिस ने चालक और हेल्पर को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मामलें में आगे की कार्रवाई पुलिस अधिकारी कर रहे है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button