टॉप न्यूज़

दंतेवाड़ा की 10 बेटियां बनेंगी डॉक्टर, गांवों से भी



दंतेवाड़ा| राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 में दंतेवाड़ा जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। छू लो आसमान कन्या परिसर कारली की 10 छात्राओं ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम दिए। इन छात्राओं को काउंसलिंग के जरिए छत्तीसगढ़ के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, आयुर्वेदा, दंत चिकित्सा, पशु चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की पात्रता मिलेगी। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने छात्राओं को बधाई दी। उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था प्रबंधन ने कहा, यह सफलता छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन, नियमित टेस्ट सीरीज, अभिभावकों के सतत सहयोग का परिणाम है। नीट परीक्षा में दीपा मरकाम ने 412 अंक हासिल किए। संस्थान में पहला स्थान मिला। नेहा नायक ने 388 अंक पाए। उर्वशी ठाकुर ने 375 अंक हासिल किए। तनिषा दास को 355 अंक मिले। वासनी कोवासी ने 345 अंक प्राप्त किए। दिव्यांजलि मोडियामी ने 317 अंक हासिल किए। पारो मरकाम को 312 अंक मिले। प्रार्थना सोरी ने 310 अंक पाए। रानू कुंजाम ने 308 अंक हासिल किए।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button