टॉप न्यूज़

कांग्रेस बोली-ढाई साल में 5 लाख से ज्यादा पशुधन गायब:धनंजय ठाकुर ने कहा-भाजपा सरकार बनते ही 10 हजार से ज्यादा गोठानों पर लगे ताले




कांग्रेस ने प्रदेश में गोवंश की स्थिति को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बनने के बाद कांग्रेस शासन में चल रही गोठान और गोबर खरीदी योजनाओं को बंद कर दिया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में मवेशी खुले में घूम रहे हैं और सड़क हादसों में उनकी मौत हो रही है। ठाकुर ने दावा किया कि पिछले ढाई साल में प्रदेश से 5 लाख से ज्यादा पशुधन गायब हुआ है, जबकि करीब 2 से ढाई हजार गायों की दुर्घटना, भूख और अन्य कारणों से मौत होने का अनुमान है। 10 हजार से ज्यादा गोठानों पर ताले लगाने का आरोप धनंजय ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही 10 हजार से ज्यादा गोठानों को बंद कर दिया गया। कांग्रेस के शासनकाल में करीब 14 लाख गोवंश को 10,800 गोठानों में रखने और उनके चारे-पानी की व्यवस्था का दावा किया गया था। उन्होंने कहा कि गोठान बंद होने के बाद सरकार ने गोवंश के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही थी। पहले गो-अभ्यारण्य और बाद में गोधाम बनाने की घोषणा हुई, लेकिन कांग्रेस के मुताबिक जमीनी स्तर पर इसका असर दिखाई नहीं दिया। कांग्रेस का दावा- 5 लाख पशुधन गायब कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी ने गायों की मौत और गोवंश की स्थिति को लेकर 6 कमेटियां बनाई हैं। कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांवों और ग्रामीणों से जुटाई गई जानकारी के आधार पर कांग्रेस ने पशुधन की संख्या में बड़ी कमी का दावा किया है। कांग्रेस के मुताबिक, पिछले ढाई साल में गांवों और शहरों में पशुओं की संख्या करीब 40% तक घटने का अनुमान है। कांग्रेस का दावा है कि इस आधार पर राज्य से करीब 5 लाख से ज्यादा गोवंश गायब हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि दुर्घटनाओं और भूख से मरने वाले पशुओं की संख्या करीब 2 से 2.5 हजार है, तो बाकी लाखों पशु कहां गए? कांग्रेस ने लगाया तस्करी का आरोप धनंजय ठाकुर ने आरोप लगाया कि गोठान बंद होने के बाद आवारा गोवंश की समस्या बढ़ी और गोवंश की तस्करी को बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा कि सरकार को गोवंश की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था करनी चाहिए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य में गायों की मौत के मामलों में सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है। पार्टी ने यह भी कहा कि सड़क पर घूमते मवेशियों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। ‘हाईकोर्ट भी हादसों को लेकर चिंता जता चुका’ धनंजय ठाकुर ने कहा कि आवारा पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को लेकर हाईकोर्ट भी चिंता जाहिर कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद सरकार की ओर से गोवंश की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गोठानों के जरिए गोवंश की देखभाल के साथ किसानों और पशुपालकों के लिए आय का माध्यम तैयार किया था। भाजपा सरकार ने इस व्यवस्था को बंद कर दिया, जिसका असर अब सड़कों पर दिखाई दे रहा है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button