टॉप न्यूज़
गांव की मुरुम सड़क बनी परेशानी का कारण, डामरीकरण की मांग

बालोद | ग्राम कोबा की ओर जाने वाली मुरुम सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। लंबे समय से कच्ची सड़क होने के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में मुरुम सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है। कीचड़ एवं गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस सड़क का डामरीकरण कराया जाना बेहद जरूरी है।
Source link




