टॉप न्यूज़

Durg SDRF Mock Drill | Flood Rescue Operation Demonstration


दुर्ग जिले में बाढ़ के तेज बहाव में ग्रामीण फंस जाएं और उन्हें निकालने पहुंची मोटर बोट ही पलट जाए तो बचाव दल क्या करेगा? नदी में डूबे व्यक्ति को पानी के अंदर कैसे खोजा जाएगा और बाहर निकालने के बाद उसकी जान कैसे बचाई जाएगी? इन सवालों का जवाब देने के ल

.

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल प्रथम वाहिनी भिलाई-दुर्ग परिसर में कमांडेंट की मौजूदगी में बाढ़, आग और शुरुआती इलाज से जुड़ी मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें जवानों ने अलग-अलग आपदा की स्थिति बनाकर बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में करीब 150 से 200 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

मॉक ड्रिल से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए

नाव पलटने पर जवानों ने संभाला मोर्चा

मॉक ड्रिल में ऐसी स्थिति बनाई गई, जिसमें बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के दौरान SDRF की मोटर बोट अचानक पलट जाती है। जवानों ने इस दौरान खुद को सुरक्षित रखते हुए पानी में फंसे लोगों और टीम के सदस्यों को बचाने की प्रक्रिया दिखाई। तेज बहाव में रेस्क्यू करते समय बरती जाने वाली सावधानियों की भी जानकारी दी गई।

गोताखोरों ने पानी में खोजा डूबा व्यक्ति

अभ्यास के दौरान नदी में एक व्यक्ति के डूबने की स्थिति बनाई गई। इसके बाद SDRF के गोताखोर पानी में उतरे और बचाव उपकरणों की मदद से डूबे व्यक्ति को तलाशने और सुरक्षित बाहर निकालने की पूरी प्रक्रिया करके दिखाई।

पानी से निकालते ही CPR का प्रदर्शन

डूबे व्यक्ति को बाहर निकालने के बाद उसकी हालत गंभीर होने की स्थिति में जवानों ने तत्काल प्राथमिक उपचार का प्रदर्शन किया। CPR के जरिए सांस और धड़कन वापस लाने की प्रक्रिया समझाई गई। आग और अन्य आपदाओं की स्थिति में घायलों को सुरक्षित निकालने और प्राथमिक उपचार देने का अभ्यास भी कराया गया।

एसडीआरएफ ने भिलाई में किया मॉक ड्रिल।

एसडीआरएफ ने भिलाई में किया मॉक ड्रिल।

आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों की जानकारी दी

कार्यक्रम में SDRF के पास मौजूद विभिन्न बचाव उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। जवानों ने बताया कि बाढ़, नदी हादसे, आग और दूसरी आपदाओं में किस परिस्थिति में कौन-सा उपकरण इस्तेमाल किया जाता है। अधिकारियों और कर्मचारियों को उपकरणों के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग की जानकारी भी दी गई।

आपदा में घबराने के बजाय सावधानी जरूरी

SDRF अधिकारियों ने बताया कि आपदा के समय बचाव दल की तैयारी के साथ आम लोगों का जागरूक होना भी जरूरी है। संकट की स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित स्थान पर जाने, बचाव दल के निर्देशों का पालन करने और राहत कार्य में सहयोग करने से जान बचाने में मदद मिल सकती है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button