रायगढ़ में ठेकेदारों को जारी होगा नोटिस:लंबे समय से जल जीवन मिशन के काम बंद, कलेक्टर ने लंबित नल-जल योजनाओं की ली जानकारी

![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जल जीवन मिशन के काम लंबे समय से बंद रखने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को ऐसे ठेकेदारों को नोटिस देने और तय समय सीमा में अधूरे नल-जल योजनाओं का काम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। काम में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं। जिले में जल जीवन मिशन के तहत कई नल-जल योजनाओं का काम चल रहा है। इनमें से कई योजनाओं का काम लंबे समय से बंद है। इसके कारण योजनाएं अधूरी पड़ी हैं और ग्रामीणों को घर-घर नल से पानी पहुंचाने की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जल जीवन मिशन के काम में देरी पर कलेक्टर सख्त जिले में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक पानी पहुंचाने के काम की कलेक्टर ने समीक्षा की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समूह नल-जल योजनाओं के अधूरे कामों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी लंबित कामों को तय समय सीमा में और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में हुई बैठक में कलेक्टर ने लंबे समय से काम बंद रखने वाले ठेकेदारों पर सख्ती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काम बंद रहने से योजनाओं की प्रगति प्रभावित हो रही है। कलेक्टर ने मेसर्स प्रीति कंस्ट्रक्शन, बिलासपुर और मेसर्स जीतेश्वर साहू, बरमकेला के खिलाफ संबंधित एसडीएम के माध्यम से नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित कामों को जल्द शुरू कर निर्धारित समय में पूरा कराने को कहा। हर घर जल जिला बनाने की कार्ययोजना पर चर्चा जिले को हर घर जल जिला बनाने के लिए अक्टूबर 2026 तक 378 योजनाएं पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लक्ष्य के अनुसार कार्ययोजना बनाकर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में जल जीवन मिशन 2.0 के तहत स्वीकृत कामों की प्रगति और जमीन पर उनकी स्थिति की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने कहा कि बचे हुए कामों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। योजनाओं की नियमित समीक्षा और मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए गए। अक्टूबर तक 378 योजनाएं पूरी करने का लक्ष्य समीक्षा बैठक में CIRP के अनुसार अक्टूबर 2026 तक 378 योजनाएं पूरी करने के लक्ष्य पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने अधिकारियों को इसके लिए कार्ययोजना तैयार करने और लगातार निगरानी रखने को कहा। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं का काम तय समय में और बेहतर तरीके से पूरा हो सके। बैठक में एसएनए स्पर्श के माध्यम से भुगतान प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा जल जीवन मिशन के तहत खंड कार्यालयों में लंबित देयकों और उनके भुगतान की प्रक्रिया की जानकारी ली गई।
Source link




