रायगढ़ में आदिशक्ति-इंटरप्राइजेस के ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश:जल और स्वच्छता मिशन की बैठक, कलेक्टर ने काम में तेजी लाने के दिए निर्देश

![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर ने चल रहे कामों की समीक्षा की और अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लंबे समय से काम बंद रखने और लापरवाही बरतने पर आदिशक्ति इंटरप्राइजेस के ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जल जीवन मिशन के काम में लापरवाही पर सख्ती बैठक में जिले में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे अलग-अलग कामों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें अधूरे काम, पूरे हो चुके काम और आगे की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने जल जीवन मिशन के सभी काम तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने समूह नल-जल योजनाओं के अधूरे कामों की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने लंबे समय से काम बंद रखने और योजना की प्रगति में बाधा डालने वाले आदिशक्ति इंटरप्राइजेस के ठेकेदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे सभी कामों की लगातार निगरानी करें। काम में लापरवाही मिलने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। अलग-अलग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन 2.0 के तहत स्वीकृत कामों की प्रगति और उनकी जमीनी स्थिति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही पूरी हो चुकी और दूसरी एजेंसियों को सौंपी गई योजनाओं के भुगतान, वित्तीय हिसाब-किताब और जिले को हर घर जल जिला बनाने के लिए तैयार की जा रही कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। लो वोल्टेज की समस्या दूर करने के निर्देश कलेक्टर ने कहा कि जिन गांवों में नल-जल योजनाएं पूरी हो चुकी हैं, वहां हर घर तक पानी पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे सभी गांवों की सूची तैयार कर जरूरी कार्रवाई जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उन गांवों की भी जानकारी लेने को कहा, जहां कम वोल्टेज या बिजली की समस्या के कारण नल-जल योजनाओं के संचालन में परेशानी हो रही है। उन्होंने ऐसे गांवों की सूची बनाकर बिजली विभाग के साथ समन्वय करने और समस्या का जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए।
Source link




