टॉप न्यूज़

रामानुजगंज में एक ही दिन में दो मौतें:अंतिम संस्कार में शामिल होने आए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत




रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 15 निवासी मुरारी गुप्ता के परिवार पर एक ही दिन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बीमारी के बाद मुरारी गुप्ता की पत्नी बीना गुप्ता (40) का निधन हो गया था, जिनका गुरुवार को रामानुजगंज मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुरारी गुप्ता के बड़े भाई दरगाही (65) भी अपने गांव रामपुर से रामानुजगंज आए थे। अंतिम संस्कार के बाद लौटते समय मिले घायल जानकारी के अनुसार, अंतिम संस्कार के बाद दरगाही शाम करीब 4 बजे अपने गांव रामपुर लौट गए। बताया जा रहा है कि लगभग आधे घंटे बाद, शाम करीब 4:30 बजे वे सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े मिले। उनके बेटे की नजर पड़ने पर उन्हें तत्काल इलाज के लिए रामानुजगंज के 100 बिस्तर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित अस्पताल पहुंचने पर अधीक्षक डॉ. शरद चंद्र गुप्ता ने जांच के बाद दरगाही को मृत घोषित कर दिया। एक ही दिन में परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है और पूरा परिवार गहरे सदमे में है। मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत सभापति बद्री यादव सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल, दरगाही की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button