टॉप न्यूज़

Bemetara CMHO Controversy | Health Department Investigation Statement


संचालक इंद्रजीत बर्मन के नेतृत्व में 4 सदस्यीय टीम ने CMHO समेत जिले के सभी CHO से पूछताछ की

बेमेतरा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के खिलाफ मिली गंभीर शिकायतों की जांच के लिए बुधवार को प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की चार सदस्यीय टीम बेमेतरा पहुंची। संचालक इंद्रजीत बर्मन के नेतृत्व में टीम ने CMHO कार्यालय के सभा कक्ष में जिले के

.

जांच की प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हुई और दोपहर करीब 3:30 बजे तक चली। करीब साढ़े पांच घंटे तक टीम ने शिकायत में लगाए गए आरोपों, संबंधित दस्तावेजों और अधिकारियों से जानकारी जुटाई। इस दौरान CMHO समेत जिले के सभी CHO से पूछताछ की गई।

कलेक्टर से शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

CMHO के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद मामले को लेकर धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी भी हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

अब स्वास्थ्य विभाग की टीम के बेमेतरा पहुंचने से मामले में आगे कार्रवाई की उम्मीद बढ़ गई है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद टीम अपनी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर CMHO के खिलाफ आगामी विभागीय कार्रवाई तय होने की संभावना है।

फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार है और मामले में स्वास्थ्य विभाग के अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button