टॉप न्यूज़

बलौदाबाजार में भारी बारिश से महानदी उफान पर:अमेठी घाट का एनीकट बंद, जलस्तर खतरे के निशान से 2-3 फीट ऊपर, प्रशासन अलर्ट




बलौदाबाजार जिले में पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण महानदी, शिवनाथ नदी और कई छोटे-बड़े नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। पलारी तहसील के अमेठी घाट पर महानदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 2 से 3 फीट ऊपर पहुंच गया है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने एनीकट के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया है। मौके पर पुलिस बल और कोटवारों की भी तैनाती की गई है। रेस्क्यू टीम और होमगार्ड अलर्ट कलेक्टर ने बाढ़ आपदा प्रबंधन, होमगार्ड और रेस्क्यू टीम को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी एसडीएम और तहसीलदारों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और लोगों को सतर्क करने को कहा गया है। प्रशासन की लोगों से अपील प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बाढ़ की स्थिति में नदी, एनीकट और पुल-पुलियों को पार करने का प्रयास न करें। जलस्तर बढ़ने पर नदी में न उतरें, अफवाहों से बचें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button