टॉप न्यूज़

सूरजपुर में जमीन विवाद में जानलेवा हमला, फरार आरोपी गिरफ्तार:पीड़िता की शिकायत पर बसदेई पुलिस ने की कार्रवाई, अन्य आरोपियों की तलाश जारी




सूरजपुर में जमीन विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में चौकी बसदेई पुलिस ने एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल डंडा भी जब्त किया गया है। मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, ग्राम जूर निवासी हसीना बीबी ने बसदेई चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मोहम्मद आयुब के परिवार के साथ उनका लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 14 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5 बजे हसीना बीबी अपने ससुर सफी अहमद और बहू सहेबा के साथ खेत में बने झाला में बैठी थी। इसी दौरान आयुब अंसारी, उसके दोनों बेटे, भतीजा और पत्नी लाठी-डंडों से लैस होकर वहां पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर हसीना बीबी के पति मोहम्मद यासीन मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। डंडे के हमले में युवक गंभीर घायल डंडे से किए गए हमले में मोहम्मद यासीन के सिर पर गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों सफी अहमद, सायरा खातून और सद्दाम के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। गंभीर रूप से घायल मोहम्मद यासीन को तत्काल सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता की शिकायत पर बसदेई चौकी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की तलाश तेज की गई। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी असलम अंसारी ग्राम सरमा में छिपा हुआ है। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी असलम अंसारी ने जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना स्वीकार की। उसने बताया कि घटना के बाद वह अंबिकापुर, दंतेवाड़ा और भोपाल में छिपकर रहा था। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button