टॉप न्यूज़

रेप के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग,भाजपा-कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन:भाजयुमो ने जलाया आरोपी का पुतला, आदिवासी छात्रा से उप सरपंच पति ने किया था दुष्कर्म




सरगुजा में अश्लील वीडियो दिखाकर 14 साल की नाबालिग आदिवासी छात्रा से रेप करने के आरोपी उप सरपंच के पति के गिरफ्तारी की मांग भाजपा एवं कांग्रेस दोनों दलों ने की है। शुक्रवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आरोपी का पुतला फूंका। भाजपा महिला मोर्चा ने एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपी के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। शुक्रवार को महिला कांग्रेस की टीम पीड़िता के गांव पहुंची और पीड़ित परिवार से बात की। ग्रामीणों ने गुरुवार शाम थाने पहुंचकर नारेबाजी की थी और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर आईजी कार्यालय, एसपी कार्यालय व थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है। जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की 7वीं में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा के साथ 20 जुलाई को उप सरपंच के पति तरुण कुमार जायसवाल ने रेप किया था। छात्रा सुबह-शाम उप सरपंच के घर काम करती थी और खाना भी बनाती थी। पीड़िता के अनुसार तरुण जायसवाल ने उसे मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाया और उसके साथ दो बार रेप किया। पीड़िता ने शोर मचाने की कोशिश की तो मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। रेप के फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल ने आरोपी पर पांच हजार रुपए इनाम की घोषणा की है। थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी भाग निकला था। भाजयुमो ने आरोपी का पुतला फूंका शुक्रवार को रेप के आरोपी तरूण जायसवाल की गिरफ्तारी की मांग करते हुए भाजयुमो ने आरोपी का कलेक्टोरेट चौक पर पुतला फूंका। भाजयुमो ने कहा कि आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। गांव के लोग आरोपी से डरे हुए हैं। भाजपा महिला मोर्चा ने की गिरफ्तारी की मांग सरगुजा भाजपा महिला मोर्चा की टीम जिलाध्यक्ष सुभांगी बिहाड़े के नेतृत्व में पीड़िता के गांव पहुंची और पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से मुलाकात की। सुभांगी बिहाड़े ने कहा कि यह संवेदनशील मामला है। ऐसी घटना होना चिंताजनक है। भाजपा महिला मोर्चा ने मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उसे कड़ी से कड़ी सजा हो, इसके लिए सरगुजा एसपी को ज्ञापन सौंपा गया है। भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने आरोप लगाया कि आरोपी कांग्रेस का नेता है। वहां के विवेक पैकरा हैं जो कांग्रेस का मंडल अध्यक्ष है। वह पीड़िता के घर 8 लाख रुपये लेकर समझौता के लिए गया था। हमने विवेक पैकरा का नाम दिया है, उसपर भी कार्रवाई की मांग की गई है। कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ पहुंचा गांव, गिरफ्तारी की मांग शुक्रवार को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा सोनी सहित महिला कांग्रेस की टीम गांव में पहुंची और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। महिला कांग्रेस ने भी आरोपी के तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। ग्रामीणों ने गुरूवार को मामले में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव से भी मुलाकात की थी और कार्रवाई के लिए समर्थन मांगा था। सिंहदेव ने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार पीड़ितों के साथ है। आरोपी को बताया कांग्रेसी तो कांग्रेस ने जारी की फोटो भाजपा नेता विनोद हर्ष ने आरोपी को कांग्रेस का नेता बताया तो कांग्रेस प्रवक्ता आशीष वर्मा ने आरोपी की भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया और उनकी पत्नी व जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिसोदिया के साथ फोटो जारी किया है। आशीष वर्मा ने कहा कि आरोपी विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रचार कर रहा था। पुलिस कर रही है गिरफ्तारी का प्रयास घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी के फरार होने को लेकर पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। आरोपी एक एसडीओपी और एक थानेदार का करीबी रिश्तेदार है। आरोप है कि इसके चलते पुलिस ने आरोपी को भागने का मौका दिया। ASP अमोलक सिंह ने कहा कि पुलिस टीमें लगातार आरोपी की पतासाजी कर रही हैं। आरोपी की गिरफ्तारी पर सरगुजा एसएसपी ने पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button