टॉप न्यूज़

मैकेनिक ने सुसाइड से पहले पुलिसकर्मियों पर लगाए आरोप…VIDEO:परिजनों ने 9 दिन बाद मोबाइल देखा तो पुलिस में दी शिकायत, अफसरों ने जांच का दिया आश्वासन




रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में मैकेनिक महेश दास मानिकपुरी की खुदकुशी के मामले में नया मोड़ आ गया है। घटना के नौ दिन बाद मृतक के मोबाइल फोन से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने आत्महत्या से पहले एक पुलिसकर्मी पर प्रताड़ित करने और वसूली का आरोप लगाया है। वीडियो सामने आने के बाद परिजनों ने दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला खमतराई निवासी महेश दास मानिकपुरी ने 3 जुलाई को आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद परिजनों ने उसका मोबाइल सुरक्षित रख लिया था। करीब नौ दिन बाद जब उन्होंने मोबाइल की जांच की, तो उसमें रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो मिला। वीडियो में महेश ने पुलिसकर्मी बंटी का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि वह उसे लगातार परेशान कर रहा था और कथित रूप से वसूली के लिए दबाव बना रहा था। महेश ने वीडियो में अपनी मानसिक प्रताड़ना का भी जिक्र किया है। वीडियो देखने के बाद परिजन पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना है कि यदि समय रहते शिकायत पर ध्यान दिया जाता, तो शायद महेश की जान बच सकती थी। परिजनों ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों ने जांच का दिया आश्वासन खमतराई टीआई ने दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान बताया, कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर जांच की जा रही है। सुसाइड करने वाले महेश दास मानिकपुरी पर छह महीने पहले फर्जी पुलिसकर्मी बनकर पैसे लेने के आरोप में कार्रवाई की गई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता, उसमें लगाए गए आरोपों और अन्य परिस्थितियों की बारीकी से जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई और मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button