टॉप न्यूज़

रायपुर के सरकारी स्कूलों में बनेंगे किचन गार्डन:बच्चों को खाने मिलेंगे ताजे फल-सब्जी, मिड-डे मील होगा और पौष्टिक




रायपुर जिले के सभी शासकीय स्कूलों में अब किचन गार्डन बनाए जाएंगे। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शिक्षा विभाग की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को शत-प्रतिशत स्कूलों में किचन गार्डन और शाला पोषण वाटिका विकसित करने के निर्देश दिए। उनका कहना है कि इससे बच्चों को ताजे फल और सब्जियां मिलेंगी, जिससे उनके पोषण स्तर में सुधार होगा। बैठक में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (मिड-डे मील), न्योता भोजन और ‘प्रोजेक्ट आओ बांटे खुशियां’ की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि शहरी क्षेत्रों में मध्यान्ह भोजन योजना से जुड़े बच्चों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन का लाभ मिल सके।
स्वच्छता मानकों का सख्ती से होगा पालन उन्होंने स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता, मेन्यू की विविधता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही भोजन बनाने और परोसने के दौरान सभी स्वच्छता मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि बच्चों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।
कार्यक्रमों की प्रगति पर भी चर्चा समीक्षा बैठक में शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं और छात्र हित से जुड़े कार्यक्रमों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button