टॉप न्यूज़

महिला के गले से चेन लूटकर भागे 2 आरोपी गिरफ्तार:सिरगिट्टी में फूल तोड़ रही महिला से की थी चैन स्नेचिंग, दो पहले ही जेल में




बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में महिला के गले से सोने की चेन लूटने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को ओडिशा के राउरकेला से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी थी चेन घटना 19 जून की सुबह करीब 8:15 बजे की है। महिला अपने घर के पास फूल तोड़ रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर तीन युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि एक युवक ने पीछे से और दो युवकों ने सामने से महिला को घेर लिया और उसके गले से सोने की चेन छीन ली। मारपीट के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। लूटी गई सोने की चेन की कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई गई है। शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पहले 2 आरोपी गिरफ्तार हो चुके पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नवीन साहू और प्रमोद सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं, वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। राउरकेला में छिपे थे आरोपी थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू की। तकनीकी जानकारी और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने राउरकेला, सुंदरगढ़, ओडिशा पहुंचकर दोनों को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू सोनकर उर्फ टेनी (29) और मोहम्मद इरफान अंसारी उर्फ झुले (19) के रूप में हुई है। दोनों राउरकेला के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान दोनों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button