टॉप न्यूज़

मनेन्द्रगढ़ के वार्डों में घूम रहा भालू:लोग रतजगा को मजबूर, वन विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया,टीम गठित कर निगरानी शुरू




एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के अलग-अलग वार्डों में इन दिनों भालू के लगातार विचरण से लोगों में दहशत है। भालू के कई घरों में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचाने की बात सामने आई है। हाल ही में उसके रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंचने से भी अफरा-तफरी मच गई थी। लगातार आवाजाही से लोग रात में मशाल लेकर रतजगा करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, भालू शहर के अलग-अलग हिस्सों में घूम रहा है और कई बार घरों में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचा चुका है। इसके चलते खासकर रात के समय लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। घरों में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचाया वार्डवासियों का आरोप है कि भालू के शहर में दिखाई देने पर वन विभाग को सूचना देने के लिए फोन किया जाता है, लेकिन कई बार कॉल रिसीव नहीं होती। लोगों ने मांग की है कि भालू को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए, ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति न बने। वन विभाग ने निगरानी के लिए बनाई टीम मनेन्द्रगढ़ रेंजर वशुनाथ साहू ने बताया कि भालू की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए डिप्टी रेंजर के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। विभाग की ओर से एक हेल्पलाइन मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है, ताकि भालू की जानकारी तत्काल दी जा सके। बचा खाना खुले में न फेंकने की अपील रेंजर साहू ने लोगों से अपील की है कि घरों में बचा हुआ भोजन बाहर न फेंकें, क्योंकि इससे भालू आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से भालू को नुकसान पहुंचाने या उसके करीब जाने की कोशिश नहीं करने को कहा है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button