टॉप न्यूज़

भारत व्यापार महोत्सव के लिए छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्रेशन शुरू:12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में होगा आयोजन, कई व्यापारियों ने कराया पंजीयन




नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12 से 15 अगस्त तक होने वाले देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर भारत व्यापार महोत्सव के लिए छत्तीसगढ़ में बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। रायपुर स्थित कैट (CAIT) प्रदेश कार्यालय में इसके लिए बैठक आयोजित की गई। पहले ही दिन प्रदेश के कई व्यापारिक संगठनों और व्यापारियों ने उत्साह के साथ अपना पंजीयन कराया। बैठक में कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा कि इस बार महोत्सव में छत्तीसगढ़ की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी जिलों से व्यापारी, उद्योगपति, स्टार्टअप और एमएसएमई प्रतिनिधि बड़ी संख्या में इस आयोजन में शामिल होंगे।
कारोबार बढ़ाने के अवसर अमर पारवानी ने बताया कि भारत व्यापार महोत्सव सिर्फ प्रदर्शनी नहीं, बल्कि देशभर के व्यापार और उद्योग जगत का बड़ा मंच है। यहां उद्योगपति, निर्माता, वितरक, आयात-निर्यात से जुड़े कारोबारी, निवेशक और स्टार्टअप एक साथ आएंगे। इससे नए व्यापारिक संबंध बनाने और कारोबार बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। महोत्सव में शामिल होने वाले व्यापारियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिजनेस नेटवर्किंग, बी-टू-बी बैठकों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), नई तकनीकों, डिजिटल बिजनेस, आयात-निर्यात और वैश्विक बाजार की जानकारी मिलेगी। साथ ही उद्योग विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं से सीधे संवाद का अवसर भी मिलेगा।
राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का मौका कैट के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ के व्यापारियों, उद्यमियों, एमएसएमई और स्टार्टअप के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अच्छा मौका है। बैठक में महोत्सव के प्रचार-प्रसार, जिलावार भागीदारी, व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल और अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित करने की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button