टॉप न्यूज़

विश्व हिन्दू परिषद की प्रांत बैठक में नए दायित्व घोषित:संगठन में नए दायित्वों की घोषणा, सागर पटेल बिलासपुर संयोजक




विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की तीन दिवसीय प्रांत बैठक 24, 25 और 26 जुलाई को रायगढ़ स्थित अग्रोहा धाम में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियों का पुनर्नियोजन किया गया। बैठक में पूर्व बजरंग दल जिला संयोजक सागर पटेल को बिलासपुर विभाग संयोजक का दायित्व सौंपा गया। वहीं उनके स्थान पर रविन्द्र कैवर्त को बजरंग दल का नया जिला संयोजक नियुक्त किया गया। मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी में भी नई नियुक्तियां संगठन ने मातृशक्ति की जिला संयोजिका प्रिया त्रिवेदी को विभाग सह संयोजिका की नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही उन्हें प्रांत टोली में बाल संस्कार केंद्र प्रमुख का दायित्व भी दिया गया है। प्रिया त्रिवेदी के स्थान पर अब विभा तिवारी मातृशक्ति की नई जिला संयोजिका के रूप में कार्य करेंगी। इसी क्रम में कुमारी नीलम पुरी को दुर्गावाहिनी की जिला संयोजिका नियुक्त किया गया है। जीपीएम जिले के पदाधिकारी भी रहे शामिल प्रांत बैठक में विश्व हिन्दू परिषद, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की ओर से जिला मंत्री प्रकाश साहू और सह मंत्री निखिल परिहार ने भी भाग लिया। दोनों पदाधिकारियों की बैठक में सक्रिय और गरिमामयी उपस्थिति रही। संगठन ने जताया विश्वास विश्व हिन्दू परिषद ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने नए दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और धर्म, समाज तथा राष्ट्रहित में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button