बिलासपुर में 'स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार' कार्यक्रम का आयोजन:महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी सलाह दी गई; डिजिटल जुड़ाव पर भी जोर

![]()
महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लोहाणा महापरिषद, महिला विंग, ज़ोन-13 की ओर से गुजराती समाज भवन, टिकरापारा, बिलासपुर में “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” विषय पर गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, स्वागत समारोह और ध्वज गीत के साथ हुई। अतिथियों और पदाधिकारियों का पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ईको-फ्रेंडली उपहार देकर सम्मान किया गया। महिला सशक्तिकरण और डिजिटल जुड़ाव पर जोर ज़ोन-13 प्रभारी ललितभाई पुजारा ने लोहाणा कनेक्ट एप की जानकारी देते हुए समाज को डिजिटल रूप से जोड़ने की जरूरत बताई। ज़ोन-13 अध्यक्ष प्रगतिबेन मिरानी ने महिला विंग की भावी योजनाओं की जानकारी दी। युवा अध्यक्ष दीप्तिबेन मिरानी ने महिलाओं को समाज सेवा और नेतृत्व के लिए प्रेरित किया। आरोग्य समिति की चेयरपर्सन सिद्धिबेन मिरानी ने महिलाओं से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। ज़ोनल सचिव स्वाति बेन मजीठिया ने प्रेरक संबोधन दिया, जबकि बिलासपुर जिला अध्यक्ष कविता बेन पुजारा ने स्वागत भाषण दिया। गायनेकोलॉजिस्ट ने दी स्वास्थ्य संबंधी अहम जानकारी मुख्य वक्ता स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुश्री पाडेगांवकर (Gold Medalist, MBBS, DNB) ने हार्मोनल बदलाव, पीसीओएस (PCOS), मेनोपॉज, गर्भाशय और स्तन स्वास्थ्य, नियमित जांच, प्रजनन स्वास्थ्य, संतुलित जीवनशैली और पोषण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। महिलाओं के सवालों के दिए जवाब कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने स्वास्थ्य से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका डॉ. अनुश्री पाडेगांवकर ने सरल और विस्तारपूर्वक समाधान किया। मंच संचालन प्रीति बेन बराई ने किया, जबकि अंत में वर्षा बेन ठक्कर ने आभार व्यक्त किया। विशेष अतिथि रहे मौजूद कार्यक्रम में केतन भाई सुतारिया, हीना बेन पारेख, भूमिका बेन पोपट, दीपिका कक्कड़ और तेजल कक्कड़ विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की सफलता में लोहाणा महिला मंडल के सभी सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा। विभिन्न जिलों से पहुंचीं पदाधिकारी कार्यक्रम में बिलासपुर, रायपुर, धमतरी और राजनांदगांव सहित विभिन्न जिलों से महिला विंग की पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुईं। बिलासपुर जिला: कविता बेन पुजारा (जिला अध्यक्ष), रंजू बेन जोबनपुत्रा (जिला उपाध्यक्ष), वर्षा बेन ठक्कर (संयुक्त सचिव), प्रीति बेन बराई (सचिव) धमतरी जिला: वंदना बेन मिरानी (ज़ोनल संयुक्त सचिव), दीपिका बेन पोपट (संयुक्त सचिव), ममता बेन लोहाणा (सदस्य), ममता बेन पालन (सदस्य) रायपुर जिला: प्रगतिबेन मिरानी (ज़ोन-13 अध्यक्ष), दीप्तिबेन मिरानी (ज़ोनल युवा अध्यक्ष), स्वाति बेन मजीठिया (ज़ोनल सचिव), दीप्तिबेन माणिक (राज्य अध्यक्ष), निशिता बेन माणिक (राज्य उपाध्यक्ष), मीता बेन माणिक (जिला अध्यक्ष), जैस्मिन बेन चंदाराणा (जिला उपाध्यक्ष), भावना बेन सोमैया (जिला संयुक्त सचिव) राजनांदगांव जिला: सिद्धिबेन मिरानी (आरोग्य समिति चेयरपर्सन), निशा बेन जोबनपुत्रा (जिला अध्यक्ष), गीता बेन (जिला उपाध्यक्ष), दीपा बेन ठाकर (जिला संयुक्त सचिव), उषा बेन सोनछात्रा (ज़ोनल उपाध्यक्ष), दिव्या बेन नागड़िया (राज्य सचिव), मयूरी बेन कोटेचा (जिला सचिव) मार्गदर्शन और सहयोग के लिए जताया आभार महिला विंग, ज़ोन-13 ने किशनभाई मिरानी (SLMP ट्रस्टी), प्रकाशभाई दावड़ा (ज़ोन-13 चेयरमैन) और ललितभाई पुजारा (ज़ोन-13 प्रभारी) के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। स्वास्थ्य जागरूकता की सफल पहल आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को समझाने और “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” का संदेश समाज तक पहुंचाने की दिशा में एक सफल पहल साबित हुआ।
Source link




