टॉप न्यूज़

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस:बीजापुर विधायक बोले- छात्रों और राहुल गांधी के संघर्ष की जीत, कड़े कानून की मांग




केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बीजापुर जिला कांग्रेस कमेटी ने इसे छात्रों, युवाओं और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के लंबे संघर्ष की बड़ी जीत बताया है। विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि यह अन्याय के खिलाफ छात्रों की आवाज और लोकतांत्रिक संघर्ष की ऐतिहासिक सफलता है। विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि जब देश का युवा अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरता है, तो सरकारों को भी उसकी आवाज सुननी पड़ती है। उन्होंने दावा किया कि छात्रों के लगातार आंदोलन और विपक्ष के दबाव के बाद केंद्र सरकार को शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेना पड़ा। पेपर लीक पर केंद्र सरकार को घेरा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हाल के वर्षों में राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है। मंडावी ने कहा कि इससे युवाओं की मेहनत और उनके परिवारों की उम्मीदों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप विक्रम मंडावी ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि निजी शिक्षण संस्थानों को बढ़ावा मिलने से आम और मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। उनका कहना था कि महंगी शिक्षा के कारण गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों के सामने कई कठिनाइयां खड़ी हो रही हैं। परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग कांग्रेस विधायक ने केंद्र सरकार से मांग की कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानून बनाए जाएं और ऐसी व्यवस्था विकसित की जाए, जिससे भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button