बेमेतरा में बढ़ती चीनी की कीमतों पर कांग्रेस का सत्याग्रह:सरकार से कीमतें कम करने की मांग, केंद्र की नीतियों पर उठाए सवाल

![]()
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को बेमेतरा के राम मंदिर प्रांगण स्थित गांधी मैदान में एक दिन का ‘चीनी सत्याग्रह’ किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़ती चीनी की कीमतों और महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के कहने पर सभी जिला मुख्यालयों में चीनी सत्याग्रह किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता को नुकसान उठाना पड़ रहा है। चीनी की बढ़ती कीमतों से बिगड़ा आम परिवारों का बजट: छाबड़ा छाबड़ा ने कहा कि चीनी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से त्योहारों के समय आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने यह भी कहा कि गन्ने से एथेनॉल बनाने और पेट्रोल में उसके इस्तेमाल की नीति से चीनी के उत्पादन पर असर पड़ रहा है। आशीष छाबड़ा ने जमाखोरी को लेकर भी सरकार पर बचाव करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने सरकार से चीनी की बढ़ती कीमतों पर तुरंत काबू पाने और आम जनता को राहत देने की मांग की। उन्होंने साफ किया कि महंगाई, बेरोजगारी और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस का संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा।
Source link




