Uncategorized

रायपुर में 16-18-20 अक्टूबर को भारत-जिम्बाब्वे महिला टीमें भिड़ेंगी:T-20 सीरीज की टिकट बिक्री 10 से, स्टेडियम में E-टिकट स्कैनिंग के लिए ओपन वाई-फाई

छत्तीसगढ़ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी के लिए तैयार है। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज के तीनों मैच 16, 18 और 20 अक्टूबर को शाम 7 बजे से प्रस्तावित हैं। मैचों को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग, बिजली, स्वास्थ्य और दर्शकों की सुविधा के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। टिकट की बिक्री 10 अक्टूबर से शुरू होगी। ई-टिकट की स्कैनिंग में परेशानी न हो, इसके लिए स्टेडियम में ओपन वाई-फाई की सुविधा भी दी जाएगी। कलेक्टर की अध्यक्षता में बनाई गई लोकल सपोर्ट कमेटी मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में मैचों की तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके बाद रायपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में लोकल सपोर्ट कमेटी बनाई गई है। इसमें पुलिस, खेल विभाग, परिवहन, पीडब्ल्यूडी, एनआरडीए और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अधिकारी शामिल हैं। E-टिकट से एंट्री, ओपन वाई-फाई की सुविधा दर्शकों की सुविधा के लिए टिकट ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। ई-टिकट स्कैन करने के लिए स्टेडियम परिसर में ओपन वाई-फाई की सुविधा रहेगी। टिकट के साथ तय संख्या में पार्किंग पास दिए जाएंगे। स्टेडियम और पार्किंग क्षेत्र में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। दर्शकों के लिए खाने-पीने की चीजों और पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था भी रहेगी। एम्बुलेंस और ग्रीन कॉरिडोर तैयार रहेगा स्वास्थ्य विभाग आसपास के अस्पतालों की मैपिंग करेगा। स्टेडियम में एम्बुलेंस तैनात रहेगी। आपात स्थिति और VIP आवाजाही के लिए ग्रीन कॉरिडोर तय किया जाएगा। फायर ब्रिगेड, पर्याप्त पानी और इमरजेंसी रूट की भी व्यवस्था रहेगी। बिजली और मोबाइल नेटवर्क की सुविधा बनाए रखने की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को दी गई है। 11 अक्टूबर को भारतीय टीम के रायपुर पहुंचने की संभावना सीरीज से पहले भारतीय टीम के 11 अक्टूबर और जिम्बाब्वे की टीम के 13 अक्टूबर को रायपुर पहुंचने की संभावना है। भारतीय टीम को करीब 4 दिन अभ्यास का मौका मिलेगा। वहीं, टिकटों की बिक्री 10 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है। स्मृति मंधाना पहली बार फुल-टाइम कप्तान के रूप में संभालेंगी कमान इस सीरीज में स्मृति मंधाना पहली बार फुल-टाइम कप्तान के तौर पर भारतीय टीम की कमान संभालेंगी। शेफाली वर्मा उप-कप्तान होंगी। पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर भी टीम में शामिल हैं। 15 सदस्यीय टीम में ऋचा घोष, जी. कमलिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिन्तिमणि कलिता और मिन्नू मणि भी शामिल हैं। तीनों मैच रायपुर में होने से स्थानीय क्रिकेट प्रशंसकों को छह दिनों में तीन अंतरराष्ट्रीय मैच देखने का मौका मिलेगा। …………………. क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत ने छठी बार 200+ का टारगेट चेज किया: ईशान को कप्तान ने गले से लगाया, सूर्या की 23 इनिंग बाद फिफ्टी; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स रायपुर में भारत ने न्यूजीलैंड को 28 गेंद रहते हरा दिया। 200 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यह भारत की अब तक की सबसे तेज जीत रही। टीम इंडिया ने 209 रन का टारगेट सिर्फ 15.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल किया और छठी बार 200+ का टारगेट चेज किया। इसके साथ ही सीरीज में भारत ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली। पढ़ें पूरी खबर…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button