टॉप न्यूज़

बिजली-स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का धरना:बेमेतरा के मटका में ब्लॉक स्तरीय प्रदर्शन,बिजली दरें वापस लेने और स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने की मांग




बेमेतरा में बिजली के बढ़ते दाम और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को ग्राम पंचायत मटका में ब्लॉक स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। नेताओं ने कहा कि बढ़ी हुई बिजली दरों का सीधा असर गरीब, किसान, मजदूर, मध्यमवर्गीय परिवार और छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा है। 400 यूनिट तक बिल हाफ योजना दोबारा लागू करने की मांग धरने को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि बिजली आम जनता की मूलभूत जरूरत है। बढ़ी हुई दरों से परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कांग्रेस ने बिजली के बढ़े दाम वापस लेने और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना फिर से लागू करने की मांग की। स्मार्ट मीटर पर भी जताया विरोध कांग्रेस नेताओं ने स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतों का हवाला देते हुए इस व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में असंतोष है और सरकार को उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। गांव-गांव आंदोलन की चेतावनी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश वर्मा ने कहा कि बिजली के बढ़ते दाम और स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर अब गांव-गांव तक आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि आम जनता को राहत मिलने तक पार्टी सड़क से लेकर सदन तक अपनी आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य शशि प्रभा गायकवाड, ब्लॉक प्रभारी सुमन गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button