टॉप न्यूज़

बालोद के स्कूल में एक-एक कर 5 छात्राएं हुई बेहोश:मुट्ठियां कसकर जोर-जोर से लेने लगीं सांस, एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया; सभी की हालत सामान्य




बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लॉक स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोलझर में बुधवार को 9वीं और 10वीं कक्षा की पांच छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। सभी छात्राओं को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार को चौथे पीरियड के दौरान हुई। सबसे पहले 10वीं कक्षा की छात्रा तिजिया यादव को चक्कर आया और वह बेहोश होकर गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह तेज-तेज सांस लेने लगी और उसकी मुट्ठियां कस गई थीं। तिजिया के बेहोश होने के कुछ ही देर बाद यूहाना चंद्रवंशी, लिलिमा चंद्रवंशी, भूमिका और 9वीं कक्षा की नितेश्वरी की भी तबीयत बिगड़ गई। सभी ने चक्कर आने, सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत की, जिसके बाद वे भी बेहोश हो गईं। तीन छात्राओं को अस्पताल ले जाया गया, एक की हालत गंभीर घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने 108 एंबुलेंस बुलाकर यूहाना चंद्रवंशी, लिलिमा चंद्रवंशी और तिजिया यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा भेजा। यूहाना की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बालोद रेफर किया गया। इलाज के बाद सभी छात्राओं की हालत सामान्य लिलिमा और तिजिया की हालत में सुधार होने पर उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं भूमिका और नितेश्वरी का इलाज उनके परिजनों ने घर पर कराया। फिलहाल सभी छात्राओं की हालत सामान्य बताई जा रही है। भोजन नहीं करने और कमजोरी की आशंका स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि छात्राओं के बेहोश होने की एक संभावित वजह सुबह पर्याप्त भोजन नहीं करना और कमजोरी हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों ने पिछले साल की घटना का किया जिक्र परिजनों का कहना है कि पिछले साल भी स्कूल में इसी तरह की घटना हुई थी। एक साथ पांच छात्राओं के बेहोश होने के वास्तविक कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button