टॉप न्यूज़

18 दिन से लापता नवविवाहिता का अब तक नहीं मिली:कोरबा में नौकरी के दस्तावेज पोस्ट करने गई थी,CCTV फुटेज आया सामने,पुलिस जांच में जुटी




कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकेजा की 24 वर्षीय नवविवाहिता संजना कैवर्त पिछले 18 दिनों से लापता है। 3 जुलाई से गायब संजना का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। लापता संजना कैवर्त की शादी करीब एक साल दो महीने पहले सूरज कैवर्त से हुई थी। पति सूरज जेसीबी चालक हैं। उन्होंने बताया कि शादी के बाद संजना ने मेडिकल की पढ़ाई पूरी की थी और 6 जुलाई को कोरबा के एक निजी अस्पताल में ऑर्थो असिस्टेंट के पद पर जॉइन करना था। दस्तावेज पोस्ट करने निकली, फिर नहीं लौटी सूरज के अनुसार, संजना मेडिकल से जुड़े दस्तावेज पोस्ट करने चांपा पोस्ट ऑफिस गई थी। 3 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे दोनों की आखिरी बार फोन पर बात हुई। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद है और उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। कई जिलों में तलाश, फिर भी नहीं मिला सुराग परिजनों ने उरगा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मायके, रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां तलाश करने के साथ कोरबा, जांजगीर, बिलासपुर और रायपुर के बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर भी खोजबीन की गई, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पति ने जताई आशंका सूरज कैवर्त का कहना है कि संजना को काम करने का काफी शौक था। उन्हें आशंका है कि वह किसी के झांसे में आकर कहीं चली गई हो। पुलिस ने लोगों से मांगी मदद उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन ट्रेस की जा रही है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने अपील की है कि संजना के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तुरंत उरगा थाना या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना दें।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button