टॉप न्यूज़

रायपुर में अवैध कब्जों पर निगम की कार्रवाई:प्रकाश होलसेल पर चला बुलडोजर, 3 एकड़ की अवैध प्लाटिंग पर भी कार्रवाई




रायपुर में जलभराव और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। पंडरी के दुर्गानगर में नाले पर बने अवैध पाटे को तोड़ा गया, वहीं जोन-1 की टीम ने सुखराम नगर में करीब 3 एकड़ में हो रही अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए मुरम सड़क और नींव ध्वस्त कर दी। ब्रम्हदेईपारा में जलभराव रोकने के लिए भी अतिक्रमण हटाया गया। बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को देखते हुए पंडरी कपड़ा बाजार स्थित प्रकाश होलसेल मार्केट के सामने नाले पर बनाया गया करीब 100 वर्गफीट का अवैध पाटा जेसीबी से तोड़ दिया गया। नगर निगम के मुताबिक, प्रकाश साड़ी के संचालक मदन लोढ़ा ने दुकान के सामने नाले पर कब्जा कर पाटा बना लिया था, जिससे नाले की सफाई प्रभावित हो रही थी और बारिश में दुर्गा नगर बस्ती में पानी भरने की समस्या बढ़ रही थी।
सुखराम नगर में 3 एकड़ की अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई वहीं नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-1 नगर निवेश विभाग ने संत कबीर दास वार्ड-3 के सुखराम नगर में दो अलग-अलग स्थानों पर करीब 3 एकड़ क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने मौके पर जेसीबी से अवैध मुरम सड़क काट दी, प्लाटिंग स्थल तक पहुंचने का रास्ता बंद कर दिया और बनाई गई अवैध नींव भी तोड़ दी, ताकि प्लाटिंग पर तत्काल रोक लगाई जा सके। नगर निगम ने संबंधित भूमि के वास्तविक मालिक की जानकारी के लिए रायपुर तहसीलदार को पत्र भेजा है। जानकारी मिलने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ब्रम्हदेईपारा में भी हटाया अतिक्रमण इसी अभियान के तहत वीर शिवाजी वार्ड-16 के ब्रम्हदेईपारा क्षेत्र में जलभराव रोकने के लिए नाले के पास किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। यहां बनी अवैध झोपड़ी को तोड़कर पानी की निकासी में आ रही बाधा दूर की गई। नगर निगम का कहना है कि मानसून के दौरान जलभराव रोकने, अवैध प्लाटिंग पर अंकुश लगाने और बिना अनुमति किए गए कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। वहीं नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-1 नगर निवेश विभाग ने संत कबीर दास वार्ड-3 के सुखराम नगर में दो अलग-अलग स्थानों पर करीब 3 एकड़ क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने मौके पर जेसीबी से अवैध मुरम सड़क काट दी, प्लाटिंग स्थल तक पहुंचने का रास्ता बंद कर दिया और बनाई गई अवैध नींव भी तोड़ दी, ताकि प्लाटिंग पर तत्काल रोक लगाई जा सके। नगर निगम ने संबंधित भूमि के वास्तविक मालिक की जानकारी के लिए रायपुर तहसीलदार को पत्र भेजा है। जानकारी मिलने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम का कहना है कि मानसून के दौरान जलभराव रोकने, अवैध प्लाटिंग पर अंकुश लगाने और बिना अनुमति किए गए कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button