टॉप न्यूज़

पीडीएस विक्रेताओं को नहीं मिला बारदाने का पैसा:बेमेतरा कलेक्टर से ई-पॉस स्टॉक की गड़बड़ी सुधारने और भुगतान की मांग




बेमेतरा जिले के शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालकों ने अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। पीडीएस विक्रेताओं ने वर्ष 2024-25 के बारदाने की लंबित राशि का भुगतान कराने और ई-पॉस मशीन में स्टॉक की गड़बड़ी दूर करने की मांग की है। विक्रेताओं का कहना है कि लंबे समय से दोनों समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। दो महीने से बारदाने की राशि का इंतजार पीडीएस विक्रेताओं के अनुसार, बारदाने की राशि मार्कफेड को करीब दो महीने पहले मिल चुकी है, लेकिन दुकानदारों को अब तक भुगतान नहीं किया गया। उनका आरोप है कि भुगतान के लिए उन्हें डीएमओ कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। विक्रेताओं का कहना है कि हर बार चार या आठ दिन में राशि जारी करने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ। इससे दुकानदारों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। ई-पॉस में अचानक 80 से 100 क्विंटल ज्यादा स्टॉक विक्रेताओं ने ई-पॉस मशीन में चावल के स्टॉक को लेकर भी गंभीर समस्या बताई है। उनका कहना है कि अगस्त के स्टॉक की तुलना में सितंबर में अचानक 80 से 100 क्विंटल तक ज्यादा चावल मशीन में दिखाई दे रहा है। वास्तविक रूप से दुकान में मौजूद स्टॉक और ई-पॉस मशीन में दर्ज स्टॉक में अंतर होने के कारण राशन वितरण में दिक्कत आ रही है। दुकानदारों का कहना है कि जब तक रिकॉर्ड में मौजूद गड़बड़ी ठीक नहीं होगी, तब तक चावल वितरण सुचारू रूप से करना मुश्किल रहेगा। विक्रेता बोले- आश्वासन मिल रहा, समाधान नहीं पीडीएस विक्रेता संघ के जिला अध्यक्ष देवीलाल साहू ने बताया कि बारदाने की राशि प्रशासन की ओर से डीएमओ को करीब दो महीने पहले दी जा चुकी है, लेकिन दुकानदारों को भुगतान नहीं मिला है।उन्होंने कहा कि दो महीने का चावल बांटना है, लेकिन ई-पॉस मशीन में अचानक 100 क्विंटल से ज्यादा स्टॉक बढ़ गया है। इस गड़बड़ी के कारण विक्रेताओं को राशन वितरण में परेशानी हो रही है। नवागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष ने बताई आर्थिक परेशानी नवागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष परमेश्वर डाहिरे ने कहा कि वर्ष 2024-25 के बारदाने का भुगतान अब तक नहीं मिला है। दुकानदार पिछले दो महीने से डीएमओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। हर बार कुछ दिनों में भुगतान करने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन राशि नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। पीडीएस विक्रेताओं ने कलेक्टर से बारदाने की लंबित राशि का तत्काल भुगतान कराने, ई-पॉस मशीन में दर्ज स्टॉक की गड़बड़ी दूर करने और राशन वितरण व्यवस्था को सुचारू कराने की मांग की है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button