Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर ग्रामीण पुलिस की सरप्राइज चेकिंग:सिलतरा इंडस्ट्रियल एरिया में श्रमिकों और किरायेदारों का सत्यापन; प्रवासी मजदूरों के दस्तावेज जांचे
Breaking News

रायपुर ग्रामीण पुलिस की सरप्राइज चेकिंग:सिलतरा इंडस्ट्रियल एरिया में श्रमिकों और किरायेदारों का सत्यापन; प्रवासी मजदूरों के दस्तावेज जांचे

By adminJune 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 61 1782018328
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 61 1782018328
रायपुर ग्रामीण पुलिस ने सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार 20 जून को को बड़े स्तर पर सरप्राइज चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान श्रमिक बस्तियों, किराये के मकानों और विभिन्न फैक्ट्रियों में रह रहे लोगों के दस्तावेजों की गहन जांच की गई। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और बाहरी राज्यों से आकर छिपने वाले अपराधियों पर निगरानी रखना था। एसपी के निर्देश पर अभियान पुलिस अधिकारियों के अनुसार पर एसपी ग्रामीण के निर्देशन में चलाया गया। थाना धरसीवा और चौकी सिलतरा पुलिस की दो विशेष टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से आए श्रमिकों का सत्यापन किया। अभियान के दौरान किरायेदारों और श्रमिकों के आधार कार्ड, पहचान पत्र तथा अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। वहीं मकान मालिकों को किरायेदारों की पूरी जानकारी और दस्तावेज सुरक्षित रखने के साथ आवश्यक पुलिस सत्यापन कराने की समझाइश भी दी गई। अपराध से दूर रहने की चेतावनी पुलिस ने क्षेत्र में निवासरत लोगों को किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी। साथ ही बाहरी राज्यों से अपराध कर क्षेत्र में शरण लेने वाले अपराधियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात भी कही गई। लगातार निगरानी रखी जा रही डीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया, कि विशेष सत्यापन अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध रोहिंग्या या बांग्लादेशी नागरिक नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस कार्रवाई से उद्योग प्रबंधन, श्रमिकों और स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या डायल-112 पर दें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

BJP नेता को जिंदा जलाने वाले आरोपियों का निकला जुलूस:कोरिया के पटना में पुलिस ने निकाली रैली, पूर्व विधायक बोले-कानून व्यवस्था ध्वस्त

June 21, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,सीएम साय सहित सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास:सीएम बोले- योग हजारों साल पुरानी विधा, पीएम के प्रयास से मिली वैश्विक पहचान

June 21, 2026

ओडिशा से महिला गांजा सप्लायर गिरफ्तार:MP भेजा जा रहा था, रायगढ़ में 25.62 लाख के माल के साथ 3 तस्कर पकड़े जा चुके हैं

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074881
Views Today : 72
Views Last 7 days : 4928
Views Last 30 days : 9379
Total views : 102965
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.