टॉप न्यूज़

रायपुर में कार की टक्कर से नाली में गिरी ऑटो…VIDEO:भनपुरी चौक के पास हादसा, कार बिजली पोल से टकराई; ऑटो चालक घायल




रायपुर के भनपुरी चौक से पहले हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने बैटरी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क किनारे बनी नाली में जा गिरा। वहीं, कार भी अनियंत्रित होकर स्टील के बिजली पोल से जा भिड़ी। हादसे में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। हनुमान मंदिर के पास पहुंचते ही कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो सड़क से नीचे नाली में जा गिरा। वहीं कार सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराकर रुक गई। हादसे में ऑटो चालक समेत कार चालक और ऑटो में सवार अन्य लोगों को चोटें आई हैं। अब पढ़े क्या है पूरा मामला खमतराई पुलिस के अनुसार दोपहर 2.30 बजे हादसा होने की जानकारी मिली थी। रावाभाठा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने भनपुरी चौक के पास बैटरी ऑटो को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। स्थानीय लोगों ने ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे में ऑटो को काफी नुकसान हुआ है, जबकि कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अब तक किसी ने नहीं दी शिकायत सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे की जानकारी जुटाई। कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही, जिसके चलते यातायात भी प्रभावित हुआ। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कार की रफ्तार कितनी थी और दुर्घटना किस परिस्थिति में हुई। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई भी की गई। हादसे की शिकायत अब तक किसी ने नहीं की है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button