टॉप न्यूज़

जांजगीर में चांदी की चेन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार:फोन कर बुलाया, मारपीट के बाद चांदी की चेन लूटकर हुआ फरार; 42 ग्राम चांदी बरामद




जांजगीर-चांपा जिले के नैला क्षेत्र में हुई चांदी की चेन लूट का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी कोमल कश्यप उर्फ माऊ को गिरफ्तार कर उसके पास से 42 ग्राम चांदी की चेन बरामद की है। आरोपी पहले भी लूट के दो मामलों में जेल जा चुका है। यह घटना 30 अगस्त को हुई थी। नैला वार्ड क्रमांक 5 निवासी रामप्रकाश यादव को आरोपी ने फोन कर सुल्तान नगर क्षेत्र में बुलाया था। वहां बातचीत के दौरान आरोपी कोमल कश्यप उर्फ माऊ पहुंचा और पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए रामप्रकाश के साथ हाथ-मुक्का और बेल्ट से मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपी ने कथित तौर पर रामप्रकाश को जान से मारने की धमकी दी और उसके गले से चांदी की चेन लूटकर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर चौकी नैला में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की और उसे जूना तालाब के पास से हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर उसके घर से 42 ग्राम वजन की चांदी की चेन बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button