टॉप न्यूज़

जमीन बेचने के नाम पर 2.05 करोड़ की धोखाधड़ी:राजनांदगांव में 3 पर केस, 23 लाख देकर बाकी 1.61 करोड़ नहीं दिए




राजनांदगांव में जमीन बेचने के नाम पर 2 करोड़ 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। लालबाग पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोप है कि जमीन के सौदे में आरोपियों ने 23 लाख रुपए का भुगतान किया, लेकिन बाकी 1 करोड़ 61 लाख रुपए नहीं दिए। मामले में पुलिस ने प्रवीण झलके, प्रभात जैन और लाला यादव के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। 0.48 एकड़ जमीन का 2.05 करोड़ में हुआ था सौदा ग्राम पेण्ड्री निवासी चंदाबाई खरे ने लालबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि ग्राम पेण्ड्री स्थित उनकी जमीन खसरा नंबर 548/6, रकबा 0.48 एकड़ यानी 0.1916 हेक्टेयर का सौदा आरोपियों के साथ 2 करोड़ 5 लाख रुपए में तय हुआ था। शिकायत के अनुसार, सौदा तय होने के बाद आरोपियों ने चंदाबाई को सिर्फ 23 लाख रुपए दिए। इसके बाद बकाया 1 करोड़ 61 लाख रुपए देने से इनकार कर दिया गया। पैसे मांगने पर विवाद का आरोप पीड़िता के मुताबिक, जब उन्होंने बाकी रकम की मांग की तो आरोपियों से विवाद हुआ। आरोप है कि इस दौरान पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश की गई। इसके बाद चंदाबाई ने मामले की शिकायत पुलिस से की। दस्तावेजों की जांच में पुलिस को मिले तथ्य मामले की जांच पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के निर्देश पर की गई। नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन ने शिकायत से जुड़े दस्तावेजों और तथ्यों की जांच की। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी और अपराध घटित होने के तथ्य सामने आए। इसके बाद सीएसपी की ओर से कानूनी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई। BNS की धाराओं में दर्ज हुआ अपराध लालबाग थाने में अपराध क्रमांक 391/2026 के तहत आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4) और 3(5) BNS, 2023 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि BNS की धारा 318(4) पुरानी IPC की धारा 420 से संबंधित है। मामले की जांच लालबाग थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल कर रहे हैं। पुलिस जमीन से जुड़े दस्तावेजों, सौदे की शर्तों और पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है। इसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button