टॉप न्यूज़

मरवाही वनमंडल में दो हाथियों का दल कर रहा मूवमेंट:जंगल से खेतों में पहुंचकर नई फसलें कर रहे खराब, कटघोरा में भी 15 हाथियों का दल




मरवाही वनमंडल में पिछले कई दिनों से दो हाथियों का दल लगातार घूम रहा है। हाथियों की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीण और किसान चिंतित हैं। हाथियों का दल फिलहाल घुसरिया के जंगल में विचरण कर रहा है और बीच-बीच में जंगल से निकलकर आसपास के खेतों तक पहुंच रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, जंगल से निकलने के बाद हाथी खेतों में पहुंच रहे हैं और किसानों की नई फसलों को खाकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। हाथियों का यह दल कई बार एक साथ नजर आता है, जबकि कभी-कभी अलग होकर अकेले भी घूमता है। इससे ग्रामीणों के लिए हाथियों की गतिविधियों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। खेतों में पहुंचकर नई फसल को नुकसान फसल तैयार होने के समय हाथियों के खेतों तक पहुंचने से किसानों को नुकसान की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने और फसल की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है। वन विभाग के लिए निगरानी चुनौती हाथियों की लगातार बदलती लोकेशन के कारण वन विभाग और हाथी मित्र दल के लिए उनकी निगरानी चुनौती बनी हुई है। टीमें हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं और उनकी लोकेशन के आधार पर आसपास के गांवों को सतर्क किया जा रहा है। मरवाही से कुछ ही दूरी पर कटघोरा वनमंडल के पसान इलाके में करीब 15 हाथियों का एक और दल मौजूद है। इससे पूरे क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। मुनादी कराकर ग्रामीणों को किया जा रहा अलर्ट वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीमें लगातार गश्त और निगरानी कर रही हैं। हाथियों की मौजूदगी वाले इलाकों के आसपास मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। ग्रामीणों से हाथियों से दूरी बनाए रखने, अकेले जंगल की ओर नहीं जाने और हाथियों के संभावित इलाकों में प्रवेश नहीं करने की अपील की गई है। विभाग का कहना है कि हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button