टॉप न्यूज़

आदिवासी दिवस पर D.Ed अभ्यर्थियों की रैली:1316 पदों पर नियुक्ति की मांग, कैंडिडेट्स बोले- 800 से ज्यादा पद ST वर्ग के फिर भी नियुक्ति नहीं




विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर शनिवार को छत्तीसगढ़ के D.Ed प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले रैली निकाली। बलबीर सिंह जुनेजा ऑडिटोरियम से शुरू हुई रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए जयस्तंभ चौक पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थी और समाज के लोग शामिल हुए। रैली के दौरान सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने D.Ed अभ्यर्थियों की मांग का समर्थन किया। अभ्यर्थियों और समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में 1316 पद रिक्त हैं, इनमें 800 से ज्यादा पद अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसके बावजूद इन पदों पर नियुक्ति नहीं दी जा रही है। बोले- कोर्ट के आदेश के बाद भी नियुक्ति नहीं आंदोलनकारियों ने कहा कि उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद पात्र अभ्यर्थियों को अब तक नियुक्ति नहीं मिली है। उन्होंने इसे आदिवासी युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि जब प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व में आदिवासी समाज की भागीदारी है, तब भी युवाओं को अपने अधिकार के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है। सर्व आदिवासी समाज और D.Ed अभ्यर्थियों ने शासन-प्रशासन को चेतावनी दी कि जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button