जन्माष्टमी पर मांस-मदिरा दुकानें बंद रखने की मांग:यादव समाज ने CM के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कहा- धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखें

![]()
भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर यादव समाज बीजापुर ने जिले में मांस और मदिरा की दुकानें बंद रखने की मांग की है। इस संबंध में समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम कलेक्टर विश्वदीप को ज्ञापन सौंपा। यादव समाज ने ज्ञापन में बताया कि 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर जिलेभर में पूजा-अर्चना, शोभायात्रा, भजन-कीर्तन समेत कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखने की मांग समाज ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जन्माष्टमी के दिन धार्मिक भावनाओं और पर्व की पवित्रता को देखते हुए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में मांस और मदिरा की दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए जाएं। यादव समाज का कहना है कि इससे श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण और धार्मिक माहौल में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने का अवसर मिलेगा। समाज के पदाधिकारी रहे मौजूद ज्ञापन सौंपने के दौरान यादव समाज अध्यक्ष धनुजय यादव, राऊत अध्यक्ष सदाशिव अलसा, जागर लक्ष्मैया, प्रताप यादव, भूपेंद्र यादव, एम. गट्टया, जगदेव यादव, दयालु यादव, संतु राम यादव, पुरन यादव, रति राम यादव, सुखचंद यादव, रामधार यादव, लखेश्वर यादव, धर्मेंद्र यादव, घासीराम यादव सहित समाज के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
Source link




