टॉप न्यूज़

कोंडागांव में आवारा कुत्ते का हमला, मां-बेटी समेत पांच घायल:2 की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग




कोंडागांव जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम छोटेराजपुर में बुधवार को एक आवारा कुत्ते के हमले से गांव में दहशत फैल गई। उग्र हो चुके कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर हमला कर मां-बेटी समेत पांच लोगों को घायल कर दिया। घायलों में दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें शुरुआती इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, फूलों बाई अपनी बुजुर्ग मां सनबती नेताम के साथ घर के सामने बैठी थीं। तभी एक आवारा कुत्ता वहां पहुंचा और सनबती नेताम पर हमला कर दिया। मां को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंची फूलों बाई पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया। आंख, नाक और हाथ में गंभीर चोट हमले में सनबती नेताम की आंख, नाक, होंठ और उंगली पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि फूलों बाई के हाथ की उंगली में गहरा जख्म हुआ है। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव ले जाया गया, जहां से शुरुआती इलाज के बाद जिला अस्पताल कोंडागांव रेफर किया गया। बच्चा समेत तीन और लोग भी बने शिकार ग्रामीणों के अनुसार, इसी कुत्ते ने बुधवार को गांव के अन्य तीन लोगों पर भी हमला किया, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। लगातार हो रहे हमलों से गांव में भय का माहौल है और लोग घरों से निकलने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत से आवारा कुत्ते को तत्काल पकड़ने तथा गांव की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। घायलों का इलाज जारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन सहित आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई है। वहीं प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button