टॉप न्यूज़

खारुन में मिली अधेड की लाश:18 अगस्त को घर से लापता था मृतक, परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी




राजधानी रायपुर में खारुन नदी में एक शख्स की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शव नदी में तैरता हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। 18 अगस्त को बिना बताए घर से निकले थे मृतक की पहचान चंगोराभाठा निवासी उमेन्द्र देवांगन (53) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उमेन्द्र 18 अगस्त को बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। इसके बाद जब वे वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने डीडी नगर थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच शुक्रवार को खारुन नदी में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पहचान की प्रक्रिया पूरी की। शव की पहचान उमेन्द्र देवांगन के रूप में हुई। मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उमेन्द्र नदी तक कैसे पहुंचे और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घर से निकलने के बाद उमेन्द्र कहां गए थे और नदी तक कैसे पहुंचे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button