कोर्ट परिसर में हंगामा और पुलिस से धक्का-मुक्की:बिलासपुर न्यायालय में शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप,मुख्य आरोपी गिरफ्तार

![]()
बिलासपुर न्यायालय परिसर में शासकीय कार्य में बाधा डालने, पुलिस से धक्का-मुक्की और हंगामा करने के आरोप में सिविल लाइन पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमृतदास डहरिया को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। घटना उस समय हुई जब तखतपुर थाना में दर्ज अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के एक आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए बिलासपुर के विशेष न्यायालय (एट्रोसिटी) में पेश किया जा रहा था। आरोपी को छुड़ाने की कोशिश, पुलिस से की धक्का-मुक्की पुलिस के अनुसार, अमृत डहरिया और उसके साथियों ने न्यायालय परिसर में हंगामा करते हुए आरोपी को बाहर निकालने की मांग की। इस दौरान पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की, अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की गई। साथ ही आरोपी को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। कई धाराओं में दर्ज हुआ मामला लिखित शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 221, 132, 296 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मुख्य आरोपी जेल भेजा गया पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी अमृतदास डहरिया (28), निवासी बेलसरी, थाना तखतपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस की चेतावनी बिलासपुर पुलिस ने कहा है कि शासकीय कार्य और न्यायालयीन प्रक्रिया में बाधा डालने तथा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
Source link




