कोरबा में खारुन नदी में बहा ग्रामीण,दूसरे दिन मिला शव,VIDEO:पैर फिसलने से हुआ हादसा, 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिली लाश

![]()
कोरबा में लगातार बारिश के बीच खारुन नदी में बहा 45 वर्षीय ग्रामीण दूसरे दिन मृत मिला। बुधवार सुबह नदी किनारे गुड़ाखू करने गए गेंदलाल का पैर फिसल गया था, जिसके बाद वह तेज बहाव में बह गए। पुलिस और गोताखोरों ने बुधवार को तलाश की, लेकिन तेज बहाव और भंवर के कारण उनका पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में उनका शव मिला। घटना पाली थाना क्षेत्र की है। वहीं, जिले में पिछले सात दिनों से बारिश हो रही है, जिससे नदी-नाले उफान पर हैं और कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। अब जानिए पूरा मामला मृतक की पहचान ग्राम बिजराभवनारा, बतरा पंचायत निवासी गेंदलाल (45) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह गेंदलाल नदी किनारे गुड़ाखू करने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वे नदी में गिर गए और तेज बहाव में बह गए। नदी के भंवर में फंसा ग्रामीण घटना की जानकारी मिलते ही पाली पुलिस और नगर सेना की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तलाश शुरू की, लेकिन तेज बहाव और नदी में बने भंवर के कारण बुधवार देर शाम तक गेंदलाल का पता नहीं चल सका। इसके बाद तलाश अभियान रोक दिया गया। झाड़ियों में मिला शव गुरुवार सुबह परिजन और ग्रामीण फिर से नदी किनारे पहुंचे और तलाश शुरू की। करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में गेंदलाल का शव फंसा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नदी में पानी का बहाव काफी तेज था। आशंका है कि गेंदलाल भंवर में फंस गए थे। तेज बहाव के कारण बचाव दल को भी तलाश के दौरान काफी परेशानी हुई। बताया गया है कि गेंदलाल का नदी के दोनों किनारों पर आना-जाना था। नदी के ऊपर एक बांध बना हुआ है, जबकि नीचे की ओर लोगों के आने-जाने के लिए रास्ता है।
Source link




