कोरबा में खेल-खेल में 10 साल की बच्ची की मौत:खेलते समय गमछे में फंसा गला, बच्ची ने तोड़ा दम, शुरुआती जांच में हादसा माना

![]()
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक 10 वर्षीय बच्ची की खेल-खेल में गमछे से गला फंसने के कारण मौत हो गई। इस घटना से सतनाम नगर, बालको क्षेत्र में गहरा दुख है। मृतिका की पहचान रोमा राज के रूप में हुई है, जो शंभू राज की बेटी थी। वह मूल रूप से ग्राम गढ़ उपरोड़ा की निवासी थी और वर्तमान में परिवार के साथ सतनाम नगर, बालको में रहती थी। रोमा कक्षा तीसरी की छात्रा थी और उसे अपने छोटे भाई के साथ खेलना बहुत पसंद था। छोटे भाई के साथ खेल रही थी बच्ची परिजनों के अनुसार, घटना के समय रोमा अपने छोटे भाई के साथ घर में खेल रही थी। खेलते-खेलते उसने एक गमछे को ऊपर बांधकर उसमें अपना सिर डालने का प्रयास किया। रोमा पहले भी अपने छोटे भाई को हंसाने के लिए इस तरह गमछे में सिर फंसाकर मजाक करती थी। गमछे में फंसकर बच्ची की गई जान इस बार गमछा अचानक उसके गले में कस गया और वह सांस नहीं ले पाई। जब तक परिजनों को इस बात का आभास हुआ, बच्ची गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। हादसे के समय रोमा की मां घर में नहाने गई थी और पिता शंभू राज मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे। घर में सिर्फ रोमा अपने छोटे भाई के साथ थी। शोर सुनकर पड़ोसियों ने दौड़कर देखा तो रोमा जमीन पर बेहोश पड़ी थी। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे खेल-खेल में हुआ हादसा माना है और किसी तरह की आपराधिक साजिश से इनकार किया है। 10 साल की रोमा की असमय मौत से परिवार और आस-पड़ोस के लोग स्तब्ध हैं।
Source link




