टॉप न्यूज़

IGKV में बीएससी सेकेंड ईयर का पेपर लीक:परीक्षा शुरू होने के लगभग दो घंटे पहले व्हाट्सऐप पर आया एंटोमोलॉजी का पेपर, रद्द होगा एग्जाम




इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी एग्रीकल्चर सेकेंड ईयर के एंटोमोलॉजी यानी कीट विज्ञान विषय का पेपर परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले व्हाट्सऐप पर लीक होने का मामला सामने आया है। परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर की तस्वीरें और सामग्री विद्यार्थियों के बीच व्हाट्सऐप पर पहुंच गईं। बताया जा रहा है कि पेपर किसी अन्य स्रोत से फॉरवर्ड होकर विद्यार्थियों तक पहुंचा था। मामले की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचने के बाद हड़कंप मच गया। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। साथ ही जिस पेपर के लीक होने की बात सामने आई है, उसे रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। परीक्षा से करीब दो घंटे पहले व्हाट्सऐप पर पहुंचा पेपर जानकारी के मुताबिक बीएससी सेकेंड ईयर की एंटोमोलॉजी की परीक्षा निर्धारित समय पर आयोजित होनी थी। परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले संबंधित पेपर व्हाट्सऐप पर प्रसारित होने लगा। पेपर विद्यार्थियों के बीच पहुंचने के बाद इसकी जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन तक भी पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह पेपर विश्वविद्यालय से सीधे किसी विद्यार्थी को उपलब्ध होने के बजाय किसी अन्य स्रोत से फॉरवर्ड होकर व्हाट्सऐप पर पहुंचा था। अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि पेपर सबसे पहले किस स्रोत से बाहर आया और वहां से किन लोगों तक पहुंचा। पेपर असली था या नहीं, प्रशासन ने जांच शुरू की पेपर के परीक्षा से पहले प्रसारित होने की जानकारी मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। परीक्षा शुरू होने से पहले पेपर विद्यार्थियों तक पहुंचने से इसकी गोपनीयता और परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। प्रशासन यह भी जांच करेगा कि व्हाट्सऐप पर प्रसारित किया गया पेपर वही था जो परीक्षा में इस्तेमाल होना था या नहीं। अगर यह वही पेपर था तो वह परीक्षा की निर्धारित प्रक्रिया से बाहर कैसे पहुंचा, इसकी भी जांच की जाएगी। हालांकि भास्कर के मिलान में लीक हुआ पेपर मेन एग्जाम के पेपर से लगभग मैच खा रहा है। पेपर जो व्हाट्सएप लीक हुआ, तस्वीरें देखिए… एफआईआर होगी, जिम्मेदारों की पहचान की जाएगी विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। पुलिस जांच के दौरान पेपर के स्रोत से लेकर उसे आगे प्रसारित करने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा सकती है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश होगी कि पेपर सबसे पहले किस व्यक्ति के पास पहुंचा, किस माध्यम से बाहर आया और व्हाट्सऐप पर इसे किसने आगे भेजा। इसके अलावा पेपर कितने विद्यार्थियों तक पहुंचा, इसकी जानकारी भी जुटाई जा सकती है। पेपर रद्द हो सकता है, दोबारा होगी परीक्षा पेपर लीक होने की घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित पेपर को रद्द करने का फैसला लिया जा सकता है। अब इस विषय की परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को संबंधित विषय की परीक्षा फिर से देनी होगी। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने और सभी विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए पेपर को रद्द किया जा रहा है। साथ ही मामले में जो भी व्यक्ति जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले पेपर व्हाट्सऐप पर पहुंचने की घटना ने विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विद्यार्थियों के बीच यह चर्चा है कि परीक्षा से पहले सुरक्षित रखे जाने वाले प्रश्नपत्र की जानकारी बाहर कैसे पहुंची। हालांकि, पेपर कहां से बाहर आया, सबसे पहले किसके पास पहुंचा और उसे व्हाट्सऐप पर किसने प्रसारित किया, इन सवालों का जवाब जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। प्रशासन ने कहा- दोषियों पर होगी कार्रवाई विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर कराने और संबंधित पेपर को रद्द करने की बात कही है। प्रशासन के अनुसार पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान होने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button