टॉप न्यूज़

बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब नियमित:केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने दिखाई हरी झंडी; बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को सीधा फायदा, यात्रियों से की बातचीत




बिलासपुर से बेंगलुरु के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत हो गई है। बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब नियमित कर दिया गया है। बुधवार को केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि, बिलासपुर और बेंगलुरु के बीच नियमित ट्रेन सेवा शुरू होने से दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। लंबे समय से की जा रही मांग पूरी होने पर यात्रियों में भी खुशी नजर आई। 50 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं पर काम मंत्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में करीब 50 हजार करोड़ रुपए की रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने कटघोरा-डोंगरगढ़ समेत तीन नई रेल योजनाओं की स्वीकृति और अमृत भारत योजना के तहत 32 स्टेशनों के विकास का भी उल्लेख किया। ट्रेन में सवार होकर यात्रियों से मिले मंत्री हरी झंडी दिखाने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री खुद ट्रेन में सवार हुए। उन्होंने यात्रियों से मुलाकात कर नई रेल सेवा को लेकर उनकी प्रतिक्रिया जानी। यात्रियों ने नियमित ट्रेन शुरू होने पर खुशी जताई। बिलासपुर से बुधवार दोपहर 2 बजे चलेगी रेलवे के सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह के अनुसार, ट्रेन नंबर 18261 बिलासपुर-यलहंका हर बुधवार को दोपहर 2 बजे बिलासपुर से रवाना होगी और अगले दिन शाम 7 बजे यलहंका पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 18262 यलहंका-बिलासपुर प्रत्येक गुरुवार रात 9:30 बजे यलहंका से रवाना होगी। इन प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, बल्लारशाह, काजीपेट, सिकंदराबाद, रायचूर, गुंतकल, अनंतपुर, धर्मवरम और हिंदूपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर चलेगी। वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने ट्रेन के नियमित संचालन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि बिलासपुर क्षेत्र के यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हुई है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रति आभार जताया। इस कार्यक्रम में विधायक धरमलाल कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, महापौर पूजा विधानी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि और रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button